Friday, June 6, 2025
HomeUttar Pradeshकांग्रेस पार्टी कार्यालय पर फोर्स तैनात, विधानसभा घेरने के लिए कांग्रेसियों को...

कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर फोर्स तैनात, विधानसभा घेरने के लिए कांग्रेसियों को मिली नोटिस,प्रदर्शन से पहले बढ़ी सुरक्षा

Uttar padesh news

आज यूपी विधानसभा का तीसरे दिन का शीतकालीन सत्र है लखनऊ कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर विधान सभा को घेरने का ऐलान किया है,जिससे विधानसभा की आज
सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इसकी सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किये गये है।


कांग्रेसियों ने यह बताया है कि एलयू से जुड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के घर यूपी पुलिस दबिश डाल रही है। कार्यकर्ताओं के मित्रों को पुलिस जबरन घर से उठा ले गई। ठाकुरगंज पुलिस ने कार्यकर्ताओं के दोस्तों को थाने में बैठा रखा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विधानसभा घेराव से घबराई यूपी पुलिस के माध्यम से नेताओं व कार्यकर्ताओ को डरा धमकाकर रोक रही है। जो की शर्मनाक और लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या है। उन्होंने कहा की चाहे जितनी भी बैरिकेडिंग सरकार कांग्रेसियों को रोकने के लिए लगाए, लेकिन वो इससे डरने वाले नहीं हम हर हाल में विधानसभा का घेराव करेंगे और इस प्रदेश की निरंकुश सरकार को घुटनों पर लाने का काम करेंगे। कांग्रेस का विधानसभा घेराव एतिहासिक और हम भाजपा के तानाशाही और उसकी दमनकरी नीतियों से डरने वाले नहीं है

कांग्रेस ने संभल हिंसा, विद्युत् विभाग का निजीकरण और प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर आज विधानसभा का घेराव किया है,इसके लिए प्रदेश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं,हालांकि सोनभद्र,सीतापुर जिले में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय समेत अन्य नेताओं को नोटिस भेजकर कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान घेराव से कानून व्यवस्था चरमरा सकती है। लिहाजा धारा 163 लागू होने की वजह से घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती। अगर किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई नहीं रोक पाएगा। वे कांग्रेस और राहुल गांधी के पार्टी कार्यकर्ता हैं। बब्बर शेर हैं विधानसभा का जरूर घेराव करेंगे। बीजेपी सरकार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, हम इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे हम गांधीवादी हैं। जिसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार की नाकामी को देखते हुए विधान सभा घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है। विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुचें हैं। वे पुलिस प्रशासन के इस दमनकारी रवैया से पीछे नहीं हटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments