Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के मंडी में यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(HRTC) बस अनियंत्रित होकर सरकाघाट के मसरेन के पास नीचे खाई में जा गिरी। बस हादसे में 5 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज जारी है।

Himachal Pradesh मंडी में खाई में गिरी HRTC बस
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक HRTC की एक बस सरकाघाट के मसरेन के पास नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 20 लोगों के घायल होने की खबर है,जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 16 वर्षीय युवक सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं की हालत भी नाजुक बनी हुई है। घायलों का सरकाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे मसरेन के त्रांगला गांव के पास एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस मोड़ से अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सरकाघाट के डीएसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और उन्होंने हादसे की पुष्टि की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार,मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़े : कुल्लू में चलती पिकअप जीप पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, 2 घायल