Health Immune system : इम्यूनिटी हमारे शरीर को सभी तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करती है। इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा भी कहते हैं । मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाती है,बल्कि संक्रमणों से भी लड़ने में बहुत प्रभावी होती है। यदि आपकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत है तो आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी लड़ सकते हैं। बदलते मौसम में यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं और आपको अक्सर सर्दी-खांसी या बुखार हो जाता है,तो आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण और इम्यूनोडेफिशियेंसी विकारों का खतरा बहुत ज्यादा होता है। कमजोर इम्यूनिटी कई सारी बीमारियों को आमंत्रित करती है। यदि बिना काम किए शरीर में थकावट हो,बदन दर्द हो तो ऐसे में इंसान को सुस्ती महसूस होने लगती है। असल में कमजोर प्रतिरक्षा होने पर शरीर हमेशा बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ते रहता है,जिसके कारण अत्यधिक तनाव और थकान का अनुभव होता है।
Health इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय
मजबूत इम्यूनिटी हमें कई सारी बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत प्रदान करती है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने के प्रति प्रभावी बनाती है। बार-बार सर्दी जुकाम,पेट संबंधी समस्या,थकान,सिरदर्द इत्यादि,कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं। हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने के साथ आप अपने इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय
1.अदरक :अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं आप इसको चाय या पानी के साथ उबाल कर पी सकते हैं। अदरक का पानी पीने से पाचन क्रिया तंदरुस्त रहती है और कब्ज़,मतली, सूजन,उल्टी,और दस्त जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है अदरक का पानी पीने से इम्यूनिटी मज़बूत रहती है।
2.लहसुन : लहसुन हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। लहसुन संक्रमण को शरीर से कोसों दूर रखता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं,जो बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। आप इसका सेवन इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए कर सकते हैं।
3.हल्दी : हल्दी को इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन,इम्यून कोशिकाओं को रेगुलेट करता है और एंटीबॉडी प्रतिक्रियाओं को बढ़ाता है। हल्दी कफ़ और वायु रोगों में राहत देती है। हल्दी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और संक्रमण से बचाव होता है।
यह भी पढ़े : सर्दियों में सरसों के तेल के फायदे, व औषधीय गुण
4.ग्रीन-टी : ग्रीन-टी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ बनाता है। यह आपको ऑक्सीडेंट और फ्री-रेडिकल से बचाता है। आप दिनभर में 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
5.ओमेगा फैटी-3 एसिड युक्त भोजन :ओमेगा-3फैटी एसिड इम्यूनिटी को मज़बूत करने में मदद करता है इसके अलावा,यह कई तरह से सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड से शरीर को एनर्जी मिलती है और अंग ठीक से काम करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थ जैसे- मछली,अखरोट,अलसी और चिया सीड्स आदि जैसे पदार्थो में पाया जाता है।
6.विटामिन C युक्त फल : विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है ,इसके सेवन से हम शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते है।
नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।