Morning’s work for better health : लोगों को हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत अच्छी आदतों के साथ करनी चाहिए। अगर आप सुबह उठकर हेल्दी रुटीन अपनाएंगे,तो अपने दिन को बेहतर बना पाएंगे । अगर सुबह सुबह अच्छी आदतों को अपनाया जाये तो उससे हम अपने पाचन तंत्र को ठीक रख सकते है। एक अच्छा रुटीन और सही आदतें शरीर की सेहत को प्रभावित करती हैं । पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना जरूरी है जिससे शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से देखभाल कर सके। आजकल लोगों के साथ हम देखते हैं कि आए दिन उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी असहजता और परेशानी का सामना करना पड़ता है। पाचन क्रिया कमजोर होने की वजह से लोगों को कुछ भी भारी,हाई प्रोटीन या मसालेदार चीजों को पचाने में परेशानी होती है। वे जैसे ही इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं,उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

Health ही धन है
डाइटिशियन के अनुसार
व्यक्ति को सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पीना चाहिए। उसके बाद कुछ समय टहलें और फ्रेश होने के लिए जाएं। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद करता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने का काम करता है और आंतों की सफाई करता है। गुनगुने पानी से पेट में सूजन कम होती है और यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और डाइजेशन में सुधार लाता है। डाइटिशियन की मानें तो सुबह का नाश्ता पाचन तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। नाश्ता हल्का पचने में आसान हो तो इससे डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। नाश्ते में अंकुरित अनाज,फल,दलिया और ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

भरपूर पानी पिएं
अच्छे डाइजेशन के लिए यह अतिअवाश्यक है कि प्रतिदिन कम से कम 3-4 लीटर पानी का सेवन जरूर करें। यह आंतों की सफाई और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है। पानी पीने से किडनी लीवर की समस्या भी दूर रहती है व कब्ज और अपच की समस्या नही होती।

45 मिनट करें व्यायाम
अक्सर देखा गया है कि लोग आज की आराम तलब जिंदगी में रात में देर से सोना और सुबह देर से उठने के चक्कर में अपने स्वास्थ के प्रति इतना लापरवाह होते जा रहे हैं कि वे स्वयं के प्रति भी ध्यान नहीं देते है जबकि व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 45 मिनट शारीरिक व्यायाम या योग करना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है व डाइजेशन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे पाचन अंगों को सक्रीय करने में मदद मिलती है। और अंगों की सही ढंग से मसाज होती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। योगासन और व्यायाम शरीर में ब्लड फ्लो को सही रखता है और गट (आँत) हेल्थ को सुधारता है।
हर्बल चाय पिए
एक्सपर्ट के अनुसार सुबह के वक्त हर्बल चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अदरक,पेपरमिंट और कैमोमाइल चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं,जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। ये चाय पाचन को बेहतर बनाने,गैस और ब्लोटिंग व पेट की समस्याओं जैसी बीमारियों में आराम देती है। खासकर अदरक वाली चाय पाचन में सुधार लाने और पेट की ऐंठन को कम करने में मदद करती है।
यह भी पढ़े : अगर 70 के बाद भी रहना है जवां, तो आज से ही शुरू करें ये एक काम