Lifestyle : साइकिलिंग और योग दोनों हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। साइकिलिंग करना एक एरोबिक व्यायाम है जो हृदय की पंपिंग क्षमता को बढ़ाता है। वही योग शरीर,मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। योग स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करता है। एक अच्छे हृदय स्वास्थ्य के लिए आप साइकिलिंग करना चाहते हैं या योगाभ्यास,ये आपके पसंदीदा गतिविधि पर निर्भर करता है। साइकिलिंग एक तरह का व्यायाम है। नियमित साइकिल चलाने से आपके हृदय,फेफड़े और रक्त संचार में सुधार होता है,जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। वही योग वह सब कुछ देता है जैसे वजन में कमी,एक मजबूत एवं लचीला शरीर,सुंदर चमकती त्वचा,शांतिपूर्ण मन,अच्छा स्वास्थ्य आदि।

आप जब पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं तब आप न केवल शारीरिक रूप से अपितु मानसिक रूप से भी स्वस्थ होते हैं। स्वास्थ्य का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता है जो बताती है कि आप कितने आनंद, और ऊर्जा से भरे हुए हैं। साइकिल चलाना व्यायाम का हिस्सा बन चुका है। कई लोग सुबह के समय व्यायाम करने के बजाय साइकिलिंग कर लेते हैं। साइकिलिंग से शरीर फिट रहता है,साथ ही यह हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है व वज़न को नियंत्रित करता है। वही योग तंत्रिका तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही,अच्छी नींद लेने में मदद करता है। यह आपको वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। योग ध्यान और श्वास को जोड़ता है,जो दोनों के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। योग अभ्यास शारीरिक जागरूकता में सुधार करता है,पुराने तनाव को कम करता है,मन को शांत करता है,ध्यान केंद्रित करता है और एकाग्रता में सुधार करता है।

Lifestyle साइकिलिंग का हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव
साइकिलिंग आप किसी भी वक़्त कर सकते हैं। पर कुछ अध्ययनों के मुताबिक़ सुबह के समय साइकिलिंग करना अधिक फ़ायदेमंद है। अगर आप साइकिलिंग करने जा रहे हैं तो सबसे पहले पहले वॉर्मअप ज़रूर करें। साइकिलिंग हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और रक्त प्रवाह को सुचारु करती है। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल” कम होता है। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। वही योग का अभ्यास आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक अनुशासन के रूप में किया जाता रहा है। अक्सर योग के लाभ केवल भौतिक स्तर पर ही देखे जाते हैं। जब आपका शरीर और दिमाग एक साथ होते हैं,तो आपका मन शांत,खुश और अधिक संतुष्टिदायक होता है। साइकिलिंग एरोबिक व्यायाम का एक रूप है जो कैलोरी जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ आपके दिल,रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों की कसरत होती है जिससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते है।

साइकिलिंग और योग
हृदय स्वास्थ्य की मजबूती के लिए साइकिलिंग और योग का संयोजन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। साइकिलिंग आपकी हृदय सहनशक्ति को बढ़ा सकती है और योग तनाव को कम करके श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है। साइकिलिंग और योग यह आपके आपके पसंदीदा गतिविधि पर निर्भर करता है। साइकिलिंग और योग का संयोजन करने से,शरीर को ठीक होने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े : कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस,जानें इसका महत्व