Saturday, June 21, 2025
HomeNationalघने कोहरे के साथ नये साल की शुरुआत,ठंड बढ़ने की संभावना..मौसम विभाग...

घने कोहरे के साथ नये साल की शुरुआत,ठंड बढ़ने की संभावना..मौसम विभाग ने दी चेतावनी

National : पच्छिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश कुछ जिलों में एक जनवरी नये साल पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है माना जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की संभावना बढ़ सकती है। जिससे दृश्यता और दिन के तापमान पर काफी असर देखने को मिलेगा। दिल्ली के कई आस पास के क्षेत्रों में नये साल में घना कोहरा छाये रहने की संभावना हो सकती है। जिससे 1 जनवरी को ठंड असर बढ़ सकता है ।

National

Delhi में घना कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली में इस बार नये साल पर बर्फीली हवाएं चलने की संभावनाए है। मौषम विभाग अनुसार खुले में ठंड और तेज़ ठंड हवाएं असहनीय हो सकती है। वही देर रात कोहरा व हल्का धुंध पड़ने की संभावना है। ऐसे में शहरवाशियों से सलाह है की नये साल पर जश्न मानते समय सावधानी जरुर बरतें। घने कोहरे से दृश्यता कम होने पर वाहन चालको को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है व दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहती है अतः सलाह है की कम दृश्यता में अपने वाहनों को धीमा करके चले जिससे दुर्घटना का सामना न करना पड़े ।

यह भी पढ़े : यूपी के मौसम ने ली करवट,पच्छिमी हवाओं से लुढ़का पारा..घने कोहरे की चेतावनी

ठंड पड़ने के अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा,चंडीगढ़,राजस्थान और दिल्ली जैसे कुछ क्षेत्रों के तापमान में गिरावट से सर्दी अधिक बढ़ गई है। 31 दिसम्बर को पूर्वोत्तर राज्यों में देर रात या सुबह के समय कोहरा पड़ने की संभवना है। जो 1 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब जैसे आस पास जिलों तक फैल सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम जैसे क्षेत्रों पर एक जनवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 2 व 3 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है। 24 घंटे बाद पच्छिमी हिमालय में बूंदाबादी संभव है। 1 जनवरी से मुजफ्फरनगर,जम्मूकश्मीर और लद्दाख जैसे कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments