Uttar Pradesh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी सात दिन का शोक घोषित किया गया है। जो कि 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक जनवरी तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम रद्द रहेंगे। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हो सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में बृहस्पतिवार की रात निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनमोहन सिंह देश के तेज़ अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण का श्रेय भी मनमोहन सिंह को ही जाता है। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे । उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही केंद्र सरकार ने सात दिन राष्ट्रिय शोक घोषित कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को प्रदेश की योगी सरकार ने भी सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
यह भी पढ़े : मेरठ में हुआ भीषण हादसा; मसूरी घूमने जा रहे पति-पत्नी की मौत,कार की छत काटकर निकाले शव
उदारीकरण के जनक थे डॉ.मनमोहन सिंह
डॉ.मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री के तौर पर वाणिज्य और वित्त मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के पद पर भी रहे। वे रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर भी रहे। इतना ही नहीं 1985-87 के बीच योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1990 आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए। 1991 में वे नरसिम्हा राव की सरकार में उन्हें वित्त मंत्रालय की कमान सौंपी गई। उन्हें देश में आर्थिक सुधार और वैश्विक उदारीकरण का जनक भी कहा जाता है।