Uttar Pradesh : देशभर में मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदलता जा रहा है। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। यूपी में भी मौसम पूरी तरह से गर्मी की गिरफ्त में है। सोमवार को यूपी के कई जिलों का पारा 40 के ऊपर चला गया। आज भी प्रदेश के कई जिलों में लू का अनुमान है।

Uttar Pradesh लू चलने से यलो अलर्ट जारी
राजधानी में सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। इस गर्मी के मौसम में पहली बार लखनऊ में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को इस सीजन के सबसे गर्म दिन के तौर पर रिकार्ड किया गया। अप्रैल के तीसरे सप्ताह शुरू होते ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा छठे पायदान पर रहा। प्रयागराज और वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। यूपी में मौसम एक जैसा ही रह सकता है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा,जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम विज्ञानिक ने अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत न मिलने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू भी चलने की आशंका व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन धीरे-धीरे पारे 2 से 3 डिग्री की बढ़त के साथ गर्मी का कहर यूं ही जारी रहने वाला है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
यह भी पढ़े : नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास,लिवर रहेगा जीवन भर स्वस्थ
ये हैं प्रदेश के 6 सबसे गर्म शहर
वाराणसी (बीएचयू)- 43.4
हमीरपुर- 43.4
प्रयागराज- 44.3
आगरा- 42.5
अलीगढ़- 41.4
झांसी- 43.1